ओडिशा सरकार की युवाविरोधी नीतियों के विरुद्ध अभाविप के नेतृत्व में हजारों छात्रों ने भुवनेश्वर में किया प्रदर्शन

दि. 21 नवंबर 2023

-:प्रेस विज्ञप्ति:-

ओडिशा सरकार की युवाविरोधी नीतियों के विरुद्ध अभाविप के नेतृत्व में हजारों छात्रों ने भुवनेश्वर में किया प्रदर्शन

 

राज्य में व्याप्त बेरोजगारी, महिला सुरक्षा तथा बच्चों के अवैध व्यापार जैसे विषयों के प्रति उदासीन बीजद सरकार:- अभाविप

 

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के नेतृत्व में आज मंगलवार ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में राज्य सरकार की छात्र विरोधी मानसिकता, महिला सुरक्षा के प्रति उदासीनता, शैक्षिक संस्थानों में व्याप्त अनियमितता तथा जनविरोधी नीतियों व अन्य समस्याओं को लेकर हजारों छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन किया।

 

ओडिशा राज्य में हो रहे बच्चों के अवैध व्यापार, अनुसूचित जाति एवं जनजाति के विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति संबंधी समस्याएं तथा महिला सुरक्षा जैसे गंभीर विषयों पर नवीन पटनायक की बीजद सरकार गंभीर नहीं है, जो ओडिशा राज्य के भविष्य के लिए हितकर नहीं है, ओडिशा में महिलाओं के साथ अत्याचार संबंधित घटनाओं ने संपूर्ण मानवता को शर्मसार कर दिया है, इसी नवम्बर माह में राज्य के नयागढ़ जिले के इतामाती इलाके में मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला के साथ दुर्व्यवहार तथा कालाहांडी जिले में तीन महिलाओं के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्‍कर्म करने का मामला सामने आया जो राज्य सरकार की महिला सुरक्षा के प्रति उदासीनता को प्रदर्शित करता है, अभाविप महिला सुरक्षा के प्रति सचेत होने हेतु ओडिशा सरकार से गंभीर प्रयास करने की मांग करती है।

 

ओडिशा राज्य के शिक्षण संस्थानों में नवीन पटनायक सरकार लगातार छठी बार छात्रसंघ चुनाव पर रोक लगाकर छात्र नेतृत्व की हत्या करने का कार्य कर रही है, ओडिशा के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में शिक्षक और पढ़ाई दोनों नदारद है। शैक्षिक परिसरों में बीजद की  दलगत राजनीति अपने चरम पर है, राज्य सरकार का समर्थित छात्र संगठन बीजू छात्र जनता दल के कार्यकर्ता परिसर में उत्पात मचा रहे हैं जिससे छात्रों में भय का माहौल व्याप्त है।

 

अभाविप के राष्ट्रीय महामंत्री श्री याज्ञवल्क्य शुक्ला ने कहा कि ओडिशा राज्य की नवीन पटनायक की बीजद सरकार जनविरोधी नीतियों की प्रतिमूर्ति बन चुकी है, राज्य के लोगों के मन में बीजद सरकार के प्रति असंतोष का माहौल व्याप्त है। भारी बेरोजगारी, महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार तथा अवैध व्यापार जैसे असामाजिक कार्य दिन-प्रतिदिन नये रिकॉर्ड बना रहे हैं, राज्य के शिक्षण संस्थानों में छात्रसंघ चुनाव पर रोक लगाकर छात्र नेतृत्व की भ्रूण हत्या करने का कार्य किया जा रहा है जो बीजद सरकार की छात्र विरोधी मानसिकता को प्रदर्शित करता है। ओडिशा में शिक्षा की स्थिति बेहद नाजुक है और वर्तमान सरकार उदासीन है, अभाविप इन सभी गंभीर मुद्दों के समाधान की माँग राज्य सरकार से करती है।

 

अभाविप ओडिशा के प्रदेश मंत्री अरिजीत पटनायक ने कहा कि, वर्ष 2018 में अभाविप की एक विशाल छात्र रैली के बाद, राज्य सरकार ने कॉलेज की संपत्ति को कॉलेज के नाम पर ही पंजीकृत करने की मांग स्वीकार कर ली, लेकिन ओडिशा के अनेक कॉलेजों का अभी तक पंजीकरण नहीं हुआ है जो अत्यधिक चिंतनीय विषय है। राज्य में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा में सुधार के लिए कार्यरत शिक्षकों और व्याख्याताओं की मांगों पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है जिसका प्रभाव शैक्षिक गतिविधियों के संचालन पर पड़ रहा है। राज्य में व्यावसायिक और तकनीकी शिक्षण संस्थानों में योग्य संकाय की भर्ती के साथ-साथ छात्रों के शिक्षा के बाद रोजगार पर जोर दिया जाने की आवश्यकता जिससे राज्य में व्याप्त भारी बेरोजगारी की समस्याओं पर काफी अंकुश लगाया जा सकता है।।

____________________________________________________________________________________________________________________

(यह प्रेस विज्ञप्ति केन्द्रीय कार्यालय मंत्री श्री दिगंबर पवार द्वारा जारी की गयी है।)

 

 

Date : 21st November 2023

-: Press Release: -

 

Thousands of Students Protest Under ABVP's Leadership Against Odisha Government's Anti-Youth Policies

 

Widespread Unemployment, Neglect of Women's Safety, and Illicit Child Trafficking Ignored by Irresponsible Odisha Government: ABVP

 

Under the leadership of ABVP, thousands of students protested in Bhubaneswar, the capital of Odisha, against the state government's indifference towards critical issues such as rampant unemployment, women's safety concerns, illegal trafficking of children, irregularities in educational institutions, and various other pressing matters.

The government's inaction regarding issues like the illegal trafficking of children, scholarships for Scheduled Castes and Tribal students, and the deteriorating condition of women's safety is significantly impacting the state's future. Recent incidents of crime related to women in Odisha have been a stain on humanity. Notably, in November alone, the case of harassment against a mentally disabled woman in the Itamati area of Nayagarh district and alleged cases of group assault on three women in Kalahandi district underscored the government's inefficiency in ensuring women's safety. ABVP demands immediate action for the resolution of this grave issue from the Odisha government.

The Naveen Patnaik government in the state has consistently blocked student union elections in educational institutions for the sixth time, murdering student leadership. Both teaching and learning in colleges and universities in Odisha are being neglected. Party politics in educational institutions is at its peak, with the students of a state-supported student organization, Biju Chhatra Janata Dal, causing chaos on campuses, and instilling fear among students.

Yagyawalkya Shukla, ABVP National General Secretary, stated, “The BJD government led by Naveen Patnaik in the state of Odisha has become an embodiment of anti-people policies, creating widespread dissatisfaction among the state's people. Increasing unemployment, misconduct of women, and social malpractices like illegal trafficking are setting new records daily. Blocking student union elections in educational institutions is like murdering student leadership, reflecting the anti-student stance of the BJD government. The state of education in Odisha is extremely fragile, and the current government remains inactive on these critical issues. ABVP demands appropriate action from the state government.”

Arijit Patnaik, ABVP Odisha State Secretary, stated, "After a massive student rally by ABVP in 2018, the state government accepted the demand to register college property in the college's name, but registration in 90% of Odisha's colleges has not yet happened, which is deeply concerning. No action has been taken so far on the demands of working teachers and lecturers for improvements in quality education, adversely affecting educational operations. Emphasizing the recruitment of qualified faculty in vocational and technical education institutions along with a focus on post-education employment opportunities for students is crucial to significantly address the prevalent issue of massive unemployment in the state’s safety. ABVP demands immediate action for the resolution of this grave issue from the Odisha government.

 

(This Press Release has been issued by Central Office Secretary Shri Digambar Pawar)

Images